फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः डीडीसी चुनाव में छठे चरण का मतदान संपन्न, 51.51 प्रतिशत हुई वोटिंग

Sun, 13 Dec 2020 07:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मतदान केंद्र मौजूद महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के आगे बढ़ने के साथ मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आज छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया है, जिसमें 51.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। गौरतलब है कि दोपहर एक बजे तक 42.79 फीसदी मतदान हुए थे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि जम्मू में 68.5% और कश्मीर में 31.55% मतदान हुआ। आज कुल 3,85,606 लोगों ने वोट दिया जिनमें से 2,07,223 पुरुष और 1,78,383 महिलाएं थीं। वोटिंग प्रतिशत सबसे अधिक जम्मू के पुंछ जिले का रहा। पुंछ में 76.78 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया।

ठंड में सुबह से ही बूथों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिला। लोगों ने उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया। केंद्र में अंदर जाने से पहले लोगों का तापमान जांचा गया साथ ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए गए। 
विज्ञापन


बता दें कि छठे चरण में जम्मू कश्मीर की 31 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें जम्मू संभाग की 17 और कश्मीर की 14 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में जम्मू संभाग के पुंछ जिला की बालाकोट, जिला डोडा की डोडा (घाट) और चिराला, जिला रामबन के संगलदान, गंधारी, जिला रियासी के पौनी और पौनी ए, जिला उधमपुर के जगानू, उधमपुर-1, जिला कठुआ के बरनोटी, हीरानगर, जिला सांबा के राजपुरा, रामगढ़-सी, जिला जम्मू के अरनिया, बिश्नाह और जिला राजोरी के नौशेरा और ढोंगी सीट पर मतदान हुआ। कश्मीर संभाग में बारामुला में 2, कुलगाम में 1, अनंतनाग में 2, पुलवामा में 1, कुपवाड़ा में 1, बड़गाम में 2, बांदीपोरा में 2, शोपियां में 2 और गांदरबल में 1 सीट पर मतदान हुआ।

मुकाबला हुआ रोचक...
इस चरण में कई सीटों पर मुकाबला रोचक है क्योंकि नेता-मंत्रियों के रिश्तेदार लड़ रहे हैं। कई सीटों पर पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री की बहू, जमाई तो कहीं पर भाभी लड़ रही हैं। पूर्व सांसद, विधायकों के संबंधियों के साथ राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के चहेते भी मैदान में हैं। कई जगह बीडीसी चेयरमैन भी लड़ रहे हैं। इससे 13 दिसंबर को होने वाले छठे चरण के मतदान में कई सीटों पर टक्कर का मुकाबला होने की उम्मीद है। 

जिला सांबा की राजपुरा सीट पर पूर्व विधायक ने अपनी बहू को चुनाव में उतारा है। बताया जाता है कि अपनी पार्टी से टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक ने बहू को निर्दलीय उतारा है। इससे सत्तापक्ष और विपक्ष के वोट कटने के भी आसार हैं। इस सीट पर एक विशेष समुदाय का दबदबा अधिक रहा है। इसी तरह राजोरी के केरी पंचायत से पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद ने अपने जमाई को मैदान में उतारा है। उन्हें प्रदेश के एक सक्रिय दल की ओर से सीट दी गई है। नौशेरा की सेरी पंचायत से भी सत्तापक्ष से एक प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी भाभी को मैदान में उतारा है। 

ये दोनों ही बार्डर बेल्ट हैं, जिससे मतदाताओं का रुझान भी सीमांत क्षेत्रों से रहेगा। कश्मीर के अनंतनाग से एक सीट से हाल ही में एक राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल के प्रदेशाध्यक्ष के बेटे ने चुनाव लड़ा है। हीरानगर सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार बीडीसी चेयरमैन हैं। इस नामांकन ने सबको हैरान किया है। इसी तरह आगामी चरण में भी जम्मू-कश्मीर में कई सीटों पर राजनीतिक दिग्गज और उनके सगे संबंधी चुनाव लड़ते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें