फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक बोले- उनको याद रहे कि मैं शेर-ए-कश्मीर का बेटा हूं, उमर ने भी भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 23 Dec 2020 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,'अगर उन्हें लगता है कि वे फारूक अब्दुल्ला को डरा सकते हैं, तो मैं बता दूं कि मैं शेर-ए-कश्मीर का बेटा हूं।' फारूक ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि हमें अपनी कमजोरियों को समझते हुए उन पर जीत प्राप्त करनी होगी। हमें कश्मीरियों के लिए काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा, इस चुनाव ने हमें एक सीख दी है कि हम कहां खड़े हैं। हम सही रास्ते पर थे और हमने यह साबित कर दिया है। हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं इन सभी नेताओं को बधाई देता हूं। हमें आप सभी से जो समर्थन मिला है, यह जीत आपकी है, घाटी के लोगों की है।

यह भी पढ़ेंः डीडीसी चुनाव के अंतिम परिणामों में फंसा पीओके और पाकिस्तानी पेंच, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


उधर, उमर अब्दुल्ला कहा कि कहा जाता था कि कोई भी हमें वोट नहीं देगा। यह पहला चुनाव था जहां नेशनल कांफ्रेंस ने कोई चुनावी अभियान नहीं किया। हमारे कई नेताओं को गठबंधन के लिए सीट छोड़ने के लिए वास्तव में समझौता करना पड़ा। यह कोई पुराना गठजोड़ नहीं था। हमने उन लोगों के साथ गठबंधन किया, जो पिछले विधानसभा चुनावों में एक दूसरे के सामने लड़े थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न, भाजपा के इन प्रत्याशियों ने कश्मीर में खिलाया कमल

उमर ने कहा कि अगस्त 5 के बाद इस राज्य की पहचान के लिए मतभेदों को छोड़ना और एक साथ आना हमारा कर्तव्य बन गया। बीजेपी जिस तरह से हारी है, वह अब भाजपा यूटी में विधानसभा चुनाव लड़ने की जल्दबाजी नहीं करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें