रियासी। डीडीसी और पंचायत उपचुनाव के सातवें चरण के तहत बुधवार को ब्लॉक कटड़ा और पैंथल में मतदान होगा, जिसमें 29287 मतदाता मतदान करेंगे। एसटी महिला आरक्षित ब्लॉक कटड़ा में 15226 मतदाता है, जिन के लिए 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस ब्लॉक से भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
पैंथल ब्लॉक में 14061 मतदाता है, जिन के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस ब्लॉक में भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को अंतिम दिन दोनों ब्लॉकों में चुनाव प्रचार खत्म हो गया। अंतिम चरण में शनिवार को ब्लॉक रियासी में मतदान होगा। इस के साथ ही म्यूनिसिपल कमेटी में वार्ड 11 में उपचुुनाव होगा।