फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह हो सकते हैं डीडीसी अध्यक्ष पद के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला विकास परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव फरवरी महीने के पहले सप्ताह में तय हैं। प्रदेश के बीस जिलों में जिला विकास परिषद सदस्य अपने अध्यक्ष के लिए वोट डालेंगे। कम से कम दो नामांकन आने पर ही चुनाव होगा। एक ही नामांकन होने पर विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 30 जनवरी तक आरक्षण के रोस्टर पर आपत्तियां मांगी गई हैं। यह समय पूरा होने के बाद जिला विकास परिषदों के अध्यक्षों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव की तैयारी है। दो या इससे ज्यादा उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए अगर अपना दावा पेश करेंगे तो ही जिला स्तर पर चुनाव की नौबत आएगी। अगर एक ही उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए होगा तो उसे सर्वसम्मति से अध्यक्ष मान लिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर जम्मू जिले में जिला विकास परिषद के 14 सदस्यों में से 11 भाजपा के हैं और तीन अन्य हैं। उनमें दो निर्दलीय और एक नेकां का सदस्य है। ऐसे में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। जिला विकास परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है।
---
भारत भूषण, प्रो. गारू राम जम्मू जिले में इनमें से एक बनेगा अध्यक्ष
जम्मू जिले की जिला विकास परिषद के अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के सदस्य के लिए आरक्षित हुआ है। जिले में भाजपा को पूर्ण बहुमत है। यहां पर अनुसूचित जाति से भाजपा के दो पूर्व विधायक हैं। इनमें भारत भूषण और प्रो. गारू राम भगत हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए यही दो प्रबल दावेदार हैं और इन्हीं में से ही एक का अध्यक्ष बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें