रियासी। डीसी चरणदीप सिंह ने शुक्रवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर दरमाड़ी और एनपीएचसी थुरू का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, डॉक्टरों और कर्मचारियों को मरीजों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में टीकाकरण का सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जनता से टीका लगाने की अपील की है। एसडीएम दरमाड़ी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को थुरू में बनाई गई इमारत को जल्द स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने डिग्री कालेज की इमारत के काम को तुरंत पूरा करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जनसमस्याओं को हल करने की कोशिश की जाए। इस मौके पर एसडीएम दरमाड़ी फैज लुल हुसैन, तहसीलदार थुरू डॉ. रियाज अहमद, बीडीओ राजेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।