फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में सेमेस्टर चार के अमन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. चंद्र शेखर के दिशानिर्देश पर महात्मा गांधी के भारतीय साहित्य पर प्रभाव विषय पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक हिंदी साहित्य पर गांधीवादी विचारधारा के प्रभाव से अवगत करवाना था। प्रतियोगिता में सेमेस्टर चार के छात्र अमन शर्मा ने प्रथम, सेमेस्टर दो के छात्र प्रवीण सिंह ने दूसरा और सेमेस्टर दो के ही छात्र मोहन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सेमेस्टर दो के अमन शर्मा और सेमेस्टर चार के वरुण खजूरिया भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर सुनील मगोत्रा की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें