फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा जिला अस्पताल से बेवजह मरीज रेफर करने पर डीसी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य बीमारियों का स्थानीय स्तर पर ही किया जाए इलाज
विज्ञापन

बैठक में गंभीर मरीजों को ही उच्च संस्थान भेजने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों से छोटी-मोटी बीमारियों के मरीजों को भी उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला उपायुक्त (डीसी) डॉ. रूपेश कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रेफरल नीति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार जिला अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में ही सुनिश्चित किया जाए।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल सांबा, विजयपुर, घगवाल और रामगढ़ सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से पहले सामान्य मरीजों को भी जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया जाता था। एम्स विजयपुर के शुरू होने के बाद अब ऐसे मरीजों को वहां भी भेजा जाने लगा है, जिससे इन बड़े संस्थानों पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अति-गंभीर मरीजों के लिए भेजें एम्स
डीसी ने कहा कि मरीजों को तभी उच्च संस्थानों में रेफर किया जाए, जब उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा, जटिल उपचार या अत्याधुनिक सुविधाओं की वास्तविक आवश्यकता हो। उन्होंने सभी अस्पताल प्रभारियों को संशोधित रेफरल नीति का सख्ती से पालन करने और आपसी समन्वय बढ़ाने की हिदायत दी। विशेष रूप से ईएसआई अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा की चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि केवल उन्हीं मरीजों को एम्स भेजा जाए, जिन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा हस्तक्षेप की जरूरत हो। डीसी ने कहा कि एम्स अत्याधुनिक ढांचे से लैस प्रमुख संस्थान है, इसलिए इसका उपयोग गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
वर्चुअल बैठक में जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल, एडीसी सांबा जगदीश सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व अजय भारती, सीएमओ सांबा डॉ. विधि भटियाल, जीएमसी जम्मू के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण, जिला अस्पताल सांबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण, ईएसआई अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नुसरत और एम्स विजयपुर के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशांत सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें