श्रीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-यू 2.0) की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को उपायुक्त (डीसी) श्रीनगर, डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने डीसी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में विशेष जागरुकता शिविर लगाए जाएं ताकि सभी पात्रों को लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से सर्वेक्षण करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि आवेदनों की तत्काल सत्यापन के लिए पहले से स्थापित मजबूत तंत्र का पालन करें।
बैठक में उन्हें बताया गया कि पीएमएवाई-शहरी में 325 सत्यापित मामलों को वित्तीय सहायता जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जा चुका है। मार्च 2025 तक योजना के तहत स्वीकृत 3000 से अधिक घरों को जियो-टैग किया गया है। इनमें से 2008 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 1017 निर्माणाधीन हैं। संवाद