घाटी में आंतकियों ने कुछ देर पहले अनंतनाग के डीसी के पीएसओ पर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं वारदात के बाद आतंकी फरार होने में सफल रहे। सुरक्षाबलों और पुलिस ने क्षेत्र की चारों तरफ से नाकाबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
घाटी में सुरक्षाबलों पर आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, शुक्रवार शाम को आतंकियों ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के करीब हथियारबंद आतंकियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए डीसी ऑफिस के बाहर हमला कर दिया।