फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने किया डिग्री कॉलेज पुरमंडल के निर्माण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। जिला विकास आयुक्त सांबा राजेश शर्मा ने वीरवार को पुरमंडल में बन रहे डिग्री कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत का दौरा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा किया जा सके।
डीसी राजेश शर्मा ने कहा कि डिग्री कॉलेज की इमारत का कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि आगामी एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही भवन का निर्माण कार्य पूरा होता है, छात्रों को तुरंत प्रभाव से इस नई इमारत में शिफ्ट कर दिया जाएगा ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डिग्री कॉलेज पुरमंडल की कक्षाएं इस समय गांव के एक पंचायत घर में चलाई जा रही हैं, क्योंकि कॉलेज की स्थायी इमारत अब तक तैयार नहीं हो सकी है। इस कारण छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जगह की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें