फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पष्ट डाॅक्टरी नुस्खे के चलन को कम करें : डीसी

विज्ञापन
जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के कामका
विज्ञापन
जम्मू। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने सरकारी अस्पतालों में अस्पष्ट डाॅक्टरी नुस्खों को कम करने पर जोर दिया है। उन्होंने डाक्टरी नुस्खा ऑडिट के आचरण और परिणामों के बारे में जानकारी लेने के साथ एसडीएम को इसका अनुपालन नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक में जिले में स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने समय की पाबंदी की आवश्यकता पर जोर देते हुए सीएमओ और बीएमओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि डॉक्टर और कर्मचारी उपमंडल अस्पतालों और परिधि में अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में ड्यूटी शेड्यूल का पालन करें। उन्होंने अस्पतालों की ओपीडी के कामकाज, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण जैसे प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का मूल्यांकन किया। इसके अलावा जन औषधि केंद्रों के बिक्री प्रदर्शन का आकलन किया गया।
इसके अलावा रिकॉर्ड और रजिस्टरों, दवा स्टॉक के उचित रखरखाव, प्रोटोकॉल के अनुसार बिस्तर की चादरें बदलने और अस्पतालों में स्वच्छता और व्यावसायिकता सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया। बैठक में एडीडीसी शेर सिंह, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें