फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेढ़ साल बाद भी शहर में 20 से ज्यादा फव्वारे बंद, बने हैं सिर्फ शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डेढ़ साल बाद भी शहर में 20 के करीब फव्वारे शोपीस बने हुए हैं। इनके निर्माण और मरम्मत पर 2 करोड़ 49 लाख रुपये भी खर्च हुए मगर कुछ दिन चलने के बाद फिर खराब हो गए। जनवरी 2023 से लेकर अब तक तक फव्वारे बंद ही हैं।
विज्ञापन

फव्वारों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहले चरण में 92 लाख रुपये खर्च किए गए थे। काम सितंबर 2020 में शुरू हुआ और इसे मार्च 2021 में पूरा किया गया। इसके बाद फव्वारे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसी तरह दूसरे चरण में फव्वारों पर 1 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए गए। इसमें इनकी मरम्मत का काम भी हुआ। काम जुलाई 2021 में आरंभ हुआ और अगस्त 2021 में पूरा किया गया।
फव्वारों की मरम्मत का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को रोटरी, पार्कों और चौराहों में घूमने के लिए अनुकूल माहौल देना था। फव्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से भी सजाया गया है। काम पूरा होने के बाद फव्वारे का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। इसके बाद 2023 में फव्वारे ज्यादातर फव्वारे खराब हो गए। अब 2024 में गर्मी का मौसम फिर आ गया, मगर फव्वारे तमाम जगहों में बंद ही पड़े हैं। नगर निगम ने फव्वारे बंद होने का कारण तकनीकी खराबी आना और मोटरें खराब होना बताया है। इस कारण लोग फव्वारों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन



इन जगहों में खराब हैं फव्वारे
कुंजवानी चौक, सतवारी चौक, डोगरा चौक, यूनिवर्सिटी चौक, पनामा चौक, मियां डिडो चौक, बिक्रम चौक, गुज्जर नगर, ग्रेटर कैलाश, भगवती नगर, सिविल सचिवालय, गुम्मट, नानक नगर पार्क, गंग्याल पार्क, महेशपुरा चौक सहित अन्य चौक आदि में फव्वारों की सुविधा है, लेकिन ये खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

कोट
शहर में फव्वारों को ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द टीम भेजी जाएगी। गर्मी के दिनों में लोगों को राहत दी जाएगी।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें