फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने डेढ़ घंटे में सुनी 40 लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी बीप के माध्यम से डीसी ने मंगलवार को डेढ़ घंटे में दूरदराज इलाकों के 40 लोगों की समस्याएं सुनीं हैं। वहीं, अधिकारियों को मौके पर जाकर लोगाें से बात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस के लिए जिला प्रशासन की और से रियासी बीप कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत हर मंगलवार को सुबह 11 से साढ़े बारह बजे तक डीसी स्वयं फोन कॉल पर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। रियासी बीप को शुरू होने पर डीसी चरणदीप सिंह ने बताया कि इस का सीधा फायदा ग्रामीणों को होगा। शहरी इलाकों में रहने वाले लोग भी समस्याओं अवगत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें