फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने और बेचने वालों पर करें कार्रवाई : डीसी

विज्ञापन
रियासी में नारको कोऑर्डिनेशन की बैठक करती डीसी।फोटो स्तोत्र,प्रशासन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन कमेटी की सोमवार को बैठक हुई। इसमें डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने नशा करने व नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं युवा वर्ग को नशे से होने वाले दुष्परिणामों बारे जागरूक करने को कहा।
बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, एक्साइज़, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि कटड़ा में एक डॉक्टर अवैध तरीके से नारकोटिक ड्रग्स में संलिप्त पाया गया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम व ब्लॉक विकास अधिकारियों को नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर जागरूकता चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत उच्चस्तर की फोटोग्राफी करने को कहा। एक्साइज विभाग को क्वालिटी के ड्रग टेस्टिंग किट्स वितरित करने व समाज कल्याण विभाग को समय समय पर डी एडिक्शन सेंटर में जाकर वहां की सुविधाएं जांचने को कहा। डीसी ने कहा कि सभी के संपूर्ण सहयोग से ही रियासी को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार,असिस्टेंट कमिश्नर राजस्व नीति वर्मा व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें