श्रीनगर। जिले के नौगाम रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात टवेरा गाड़ी के फिसल जाने से चार लोग घायल हो गए। वाहन नियंत्रण खोकर सड़क से नीचे उतर गया। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले बोन एंड जॉइंट अस्पताल लाया गया। जहां से श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।