फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी केंद्रों में ही कराएं गर्भवती का प्रसव

Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी डीसी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ बैठक करते हुए।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। डीसी निधि मलिक ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ बैठक कर गर्भवती का प्रसव सरकारी केंद्रों में ही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती का प्रसव सुरिक्षत तरीके से करवाने और बच्चे की सेहत ठीक रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
उन्होंने सीएमओ डॉ. अशरफ कोहली से कहा कि जिले में हर गर्भवती को अपना प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाने के लिए जागरूक करें। जिन उपस्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है, उनकी भी सूची बना लें ताकि वहां भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी का सकें।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं से हर गर्भवती का पूरा ब्योरा रखने के लिए कहा गया। अगर कोई महिला घर पर प्रसव करना चाहती है तो इसके कारणों का पता लगाने और अगर कोई उन्हें अस्पताल में होने वाले प्रसव संबंधित गलत जानकारी दे रहा है तो उस पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कहा। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी चुनौतियां हैं जिन्हें एकसाथ मिलकर दूर करना होगा। बैठक में सीएमओ डॉ. अशरफ कोहली, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद यूसुफ समेत विभिन्न ब्लॉकस्तरीय डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें