फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब्दुल लतीफ की सूझबूझ से मारे गए थे दो आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शौर्य चक्र से सम्मानित होने पर पूरा जिला रियासी गर्व महसूस कर रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अपनी सूझबूझ से ग्रामीणों व परिजन की जान बचाने वाले स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) अब्दुल लतीफ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से शौर्य चक्र से नवाजा गया है। राजधानी दिल्ली में वीरवार को आयोजित एक समारोह के दौरान एसपीओ अब्दुल लतीफ को यह सम्मान दिया गया। जिले के लोग इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक चार सितंबर 2023 को चसाना स्थित अब्दुल लतीफ के घर दो आतंकी घुस आते हैं। वे खाना वगैरह मांगने के साथ ही फोन भी देने को कहते हैं। खाना बनाने में देरी होने की बात कर अब्दुल लतीफ किसी बहाने से बाहर आता है और आतंकियों के आने की सूचना सुरक्षाबलों को देते हैं। थोड़े ही समय के बाद सुरक्षाबलों की घेराबंदी होने पर अब्दुल लतीफ अपनी जान की परवाह किए बिना ऑपरेशन में शामिल हो जाते हैं। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारे गए दो आतंकियों में से एक विदेशी निकलता है। बताया जाता है कि आतंकियों का मुख्य मकसद कई वर्षों से शांत पड़े माहौर व चसाना के क्षेत्रों में आतंकी घटना को अंजाम देना था लेकिन अब्दुल लतीफ ने उनके मनसूबे कामयाब नहीं होने दिए। अब्दुल लतीफ को शौर्य चक्र मिलने से इलाके के साथ पूरे जिले के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें