फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में बंद अलगाववादी नेता की बेटियों ने पिता की रिहाई के लिए शाह को लिखा पत्र

Thu, 06 May 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
विज्ञापन
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता आफताब हिलाली को बेटियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमित पिता की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। आतंकी फंडिंग के मामले में वह 2017 से जेल में बंद हैं। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। पिछले सप्ताह जांच के दौरान हिलाली कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

विज्ञापन


शाह को लिखे गए पत्र में सुजैन शाह (18) और सुंदास शाह (14) ने बताया है कि पिछले लगभग एक हफ्ते से उनके पिता को किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है। हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं है। हमें पता भी नहीं कि वह जीवित हैं कि नहीं। लिखा है कि जम्मू के एक अस्पताल में अलगाववादी नेता अशरफ सेहराई की मौत के ने हमें पिता को लेकर और चिंतित कर दिया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।

अलगाववादी नेता की बेटियों ने दावा किया कि उनके पिता गंभीर मधुमेह के साथ कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी सेहत में और गिरावट आई है। उन्होंने शाह से मानवीय आधार पर उनके पिता की रिहाई के लिए अपील पर विचार करने और उनके परिवार को बर्बाद होने से बचाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें