फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज-चमक के साथ कई जगह बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कश्मीर और जम्मू संभाग के कई स्थानों पर बुधवार को भी गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में और गिरावट होने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर में 0. 6, पहलगाम में 15. 4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। गुलमर्ग में 2. 0 और बनिहाल में 0 .8 एमएम बारिश हुई। हालांकि जम्मू जिले में आसमान पर बादल तो छाएं लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं तापमान में गिरावट हर जिले में दर्ज हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहकर 33. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में अधिकतम तापमान 27. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में अधिकतम तापमान 22. 3, गुलमर्ग में 10. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें