सप्ताह के पांच दिन काम करने वाले विभाग 31 अक्तूबर को श्रीनगर सचिवालय में काम करना बंद कर देंगे। जबकि सप्ताह में छह दिन काम करने वाले विभाग पहली नवंबर से काम बंद करेंगे।
दरबार मूव के लिए जीएडी की ओर से जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि 10 नवंबर को शीतकालीन सचिवालय जम्मू में कामकाज शुरू हो जाएगा। जीएडी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कैंप में मूव करने वाले कार्यालयों में अधिकतर 33 फीसदी स्टाफ ही मूव करेगा।
इसके अलावा सभी विभाग 27 अक्तूबर को एक गजटेड अफसर और चार से पांच नान गजटेड अफसरों के साथ एडवांस पार्टियां जम्मू रवाना कर देंगे। रिकार्ड शिफ्ट करने के लिए वाहनों का इंतजाम एसआरटीसी द्वारा किया जाएगा।