फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दरबार मूव के कारण भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगेगा ग्रहण, दो दिन सुरक्षाबलों के गुजर रहे काफिले

Fri, 12 Apr 2019 11:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा कारणों से बुधवार और रविवार को केवल सुरक्षा बलों के काफिले को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। सप्ताह में बुधवार और रविवार को खास वजहों से ही कोई निजी या यात्री वाहन को हाईवे पर चलने की प्रशासनिक अनुमति मिल रही है। इसी बीच इस माह के अंत में होने जा रहे दरबार मूव के चलते भी हाईवे पर आम वाहनों की आवाजाही पर ग्रहण लगना तय है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को दरबार मूव से जुड़े कश्मीर के सरकारी मुलाजिमों को जम्मू से श्रीनगर पहुंचाया जाएगा और इसके लिए एसआरटीसी को पर्याप्त संख्या में वाहनों का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जम्मू आधारित दरबार मूव के कर्मचारी चार और पांच मई 2019 को जम्मू से श्रीनगर रवाना होंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से यातायात पुलिस के आईजी को दरबार के मुलाजिमों की कानवाई को हाइवे से गुजारने के पर्याप्त प्रबंध करने को कहा गया है। 

वहीं, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव के प्रबंधों की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि पांच दिन तक काम करने वाले दरबार मूव के कार्यालय 26 अप्रैल को जम्मू में बंद हो जाएंगे। जबकि 27 मई को छह दिन सप्ताह में काम करने वाले कार्यालय जम्मू में बंद हो जाएंगे और सभी कार्यालय श्रीनगर में छह मई को खुलेंगे। विभागों की एडवांस पार्टियां 22 अप्रैल को जम्मू से श्रीनगर रवाना होगी। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाने के यातायात विभाग को मिले निर्देश
मुख्य सचिव ने यातायात विभाग से कहा कि दरबार मूव के कर्मचारियों को जम्मू से श्रीनगर पहुंचाने के लिए हाईवे पर प्रबंध करें। मंडलायुक्त कश्मीर से कहा गया कि वह कर्मचारियों को कोई समस्या न हो इसके लिए प्रबंध करें। उन्होंने सूचना तकनीक विभाग को निर्देश दिए कि विभागों को हार्ड ड्राइव मुहैया करवाए जाकि डिजिटल फार्मेट में रिकार्ड जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें