श्रीनगर में आयोजित पार्टी के समारोह में आजाद ने कहा, कुछ नेता और दल समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिनके बयानों और गतिविधियों में समाज में कलह पैदा करने की क्षमता है।
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि धर्म को राजनीति से अलग करने की जरूरत है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन लोगों को एकजुट करने की बात होनी चाहिए, विभाजन की नहीं। उन्हें राजनीति या धर्म के आधार पर लोगों को नहीं बांटना चाहिए।
विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित पार्टी के समारोह में आजाद ने कहा, कुछ नेता और दल समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिनके बयानों और गतिविधियों में समाज में कलह पैदा करने की क्षमता है।
मैं ऐसी नीतियों की आलोचना और विरोध करता हूं जो समाज में विभाजन पैदा कर सकती हैं। चुनाव नफरत फैलाने का बहाना नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, पहले भी चुनाव हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर और उसके लोग परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं और केवल नारे लगाने से कोई फायदा नहीं है।