फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama : दलाईलामा के सत्कार में वायुसेना ने उतारा ध्रुव हेलिकॉप्टर, धर्मगुरु ने दिया आशीर्वाद

Thu, 11 Aug 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Dalai Lama : बुधवार को लिंगशेद गांव में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध मठ में दस दिवसीय यारचोस छेनमो कार्यक्रम का समापन समारोह था। धर्मगुरु को आयोजन स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए वायुसेना ने लेह एयरपोर्ट से ध्रुव हेलिकॉप्टर की सेवा दी। 
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर से उतरते दलाईलामा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के दूरदराज लिंगशेद गांव पहुंचने के लिए वायुसेना ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के लिए ध्रुव हेलिकॉप्टर उतार दिया। धर्मगुरु दलाईलामा हवाई योद्धाओं की ओर से मिले सम्मान और स्नेह से गदगद हो गए। उन्होंने हवाई योद्धाओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

 
बुधवार को लिंगशेद गांव में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध मठ में दस दिवसीय यारचोस छेनमो कार्यक्रम का समापन समारोह था। लिंगशेद गांव में पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ता है, जिसमें करीब एक दिन का समय लगता है। धर्मगुरु को आयोजन स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए वायुसेना ने लेह एयरपोर्ट से ध्रुव हेलिकॉप्टर की सेवा दी। 

वहीं, लिंगशेद बौद्ध मठ में बुधवार को लेह और जंस्कार क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गौरतलब है कि लिंगशेद में दस दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में धार्मिक सौहार्द और एक दूसरे के धर्म व पंथ के प्रति प्रेम की भावना रखने का संदेश दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें