फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार आरईटी शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के आरईटी शिक्षकों को जल्द ही बकाये वेतन का भुगतान हो जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत 468.38 करोड़ रुपये की राशि मंगलवार को वित्त विभाग ने जारी कर दिया। इससे राज्य के लगभग 60 हजार शिक्षकों को बकाया राशि का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार के प्रयासों से एसएसए के फंडिंग पैटर्न को संशोधित करते हुए अब 90:10 कर दिया गया है, जबकि पहले यह 65:35 था। केंद्र सरकार से अगली किश्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की मांग की जाएगी।

इसके लिए राज्य सरकार ने अपना अंशदान दे दिया है। प्रवक्ता ने विश्वास जताया कि एसएसए के फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है क्योंकि राज्य तथा केंद्र का अंशदान समय से जारी हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

वित्तीय संकट के चलते नहीं म‌िल पाया था वेतन

इस वर्ष अब तक एसएसए के तहत 1188.17 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। राज्य सरकार वेतन भुगतान के लिए वर्ष के शुरूआत में ही 600 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। वर्ष 2014-15 में राज्य को केवल 47 प्रतिशत ही केंद्रीय अंशदान का मिल पाया था।

इसके बाद राज्य कभी भी केंद्र से फंड देने की मांग करने की स्थिति में नहीं रहा क्योंकि राज्य का अंशदान जारी नहीं हो सका था। केंद्र की ओर से जारी 512.77 करोड़ रुपये के सापेक्ष राज्य का 276.09 करोड़ रुपये अंशदान बकाया था।

केवल 148.38 करोड़ रुपये ही राज्य का अंशदान एसएसए खाते में जमा हो सका था। वित्तीय संकट के चलते इस प्रकि्रया में चार माह का अंतराल हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें