आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते बिजली विभाग ने बिजली कटौती के एक और शेड्यूल को मंजूरी प्रदान कर दी है। शेड्यूल के तहत 16 से 29 फरवरी से सुबह दस से दोपहर एक बजे तक (वैकल्पिक दिन पर पांच घंटे की कटौती) कृष्णा नगर, डोगरा मोहल्ला, साइंस कालेज, शिव मंदिर, कनाल रोड इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
साइंस कालेज, फिशरीज विभाग, पवन आइसक्रीम, बेस्ट प्राइस से इंदिरा थियेटर के अंतर्गत आने वाले इलाकों, न्यू कृष्णा नगर, चांद नगर, अभिनव थियेटर, पटेल नगर, शक्ति नगर, लेन नं. 5, 8, 9, 10, 12 और मोहिंद्र नगर, पुंछ हाउस, एलआईसी आफिस, चौगान सलाथिया, कर्ण नगर, काली मंदिर इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
अंबफला, उस्ताद मोहल्ला, हरि सिंह महल के पीछे वाले इलाके, पीरखो मंदिर, प्रेम नगर, टाली मोड़, पीर बाबा, न्यू प्लाट क्षेत्र, सरवाल, तवी विहार क्षेत्र, सिद्दड़ा मेन चौक, मलिक मंजिल, न्यू रिहाड़ी, ओल्ड रिहाड़ी, पीडब्लूडी क्वार्टर, प्रेम नगर, भगवती नगर, अशोक लेन, शिव मंदिर क्षेत्र, उदयवाला, अक्लपुर, संग्रामपुर, जीएमसी, बख्शी नगर इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
तालाब तिल्लो, बोहड़ी, हजूरी बाग, आनंद विहार, कमला पैलेस, भारत नगर, कबीर कालोनी, लक्कड़ मंडी, भवानी नगर, जानीपुर कालोनी, रामलीला पार्क, त्रिमूर्ति मंदिर, शिवालिकपुरम, पीएचई कांप्लेक्स, नसीब नगर, काली माता मंदिर, राजिंद्र नगर, स्वर्ण विहार, लक्ष्मीपुरम आदि इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
इसके अलावा 16 से 29 फरवरी तक एमयू चार फीडर पर कार्य के चलते मुट्ठी बरनाई में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
17, 19, 21, 24, 26 और 28 फरवरी को सुबह दस से सायं चार बजे तक त्रिलोकपुर, आनंद नगर, बोहड़ी, संतरा मोड़, सूर्या विहार, सरस्वती विहार, कैंप, खैड़िया, रणजीतपुर और सियोड़ा में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।