हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में शुरू हिंसा अभी तक जारी है। बुधवार को भी कश्मीर घाटी के दसों जिलों में कर्फ्यू जारी है।
कर्फ्यू जारी होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घर में राशन की किल्लत बढ़ती जा रही है।
वहीं बुधवार को भी घाटी के कुछ इलाकों में हिंसक प्रदर्शन होने की खबर है, हालांकि अभी तक इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए है।
गौरतलब है कि आठ जुलाई को सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को ढेर कर दिया था, जिसके बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। मंगलवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में पांच लोगों की मौत हो गई।