फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
्यू पब्लिक ब्रिलियंट हाई स्कूल द्वारा वार्षिक स्पोर्ट्स डे पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में शा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के न्यू पब्लिक ब्रिलियंट स्कूल का वार्षिक स्पोर्ट्स-डे का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान तीन दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रमोद खजूरिया ने किया। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली बच्चों ने रनिंग रेस, स्पून मार्बल रेस, फ्रॉग जंपिंग, गुब्बारे फोड़ने, म्यूजिकल चेयर, हैंगिंग गुब्बारे आदि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रमोद खजूरिया ने बताया कि कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए। इससे वह स्वास्थ्य रहेंगे और अपनी पढ़ाई भी बेहतर ढंग से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य न केवल शिक्षाविदों में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ खेलों में भाग लेना आज के समय की मांग है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक नीना खजूरिया, बलबीर कौर, लवली चिब, आशा चौधरी, शीतल खजूरिया, ममता कुमारी सहित काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें