फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को लाडली बेटी की पासबुक वितरित की

विज्ञापन
कस्बे में लाडली बेटी की पासबुक देते हुए एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी व अन्या पार्षद - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी ने सोमवार को लाडली बेटी योजना के तहत कई परिवारों में पासबुक वितरित की। इस मौके पर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी कैलाश चौधरी तथा उप चेयरमैन राकेश गुप्ता सहित पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि सरकार की लाडली बेटी योजना के तहत जिन परिवारों ने बेटियों के नाम से खाता खुलवाए उन्हें पासबुक दी गई है। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना हमारा समाज अधूरा है अगर बेटा घर का चिराग है तो बेटी दो घरों को रोशन करती है। देश में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर चिंता जताते हुए चेयरमैन ने कहा कि समाज के हर वर्ग को ऐसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पार्षद अंजू बाला, किशोर शर्मा, सुुनीत कुमार कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें