फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में जेएंडके बैंक की वित्तिय योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी के गांव बलशांम में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा में बैंक की वित्तिय योजनाओं की जानकारी दी गई। बलशामां में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में आयोजित शिविर में बैंक के एलडीसी राजोरी सुनील शर्मां मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने बैंक की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए कम ब्याज पर कर्ज देने की स्कीमों के बारे में बताया। ब्लॉक स्योट के बीडीसी चेयरमैन बालकृृष्ण शर्मा तथा ब्लॉक स्योट की वभिन्न पंचायतों के सरपंचों-पंचों ने बैंक की शुरू की गई योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

--------------
पुलवामां हमले के शहीदों को किया याद
सुंदरबनी। सुंदरबनी के शिक्षण संस्थानों और समाजिक संगठनों ने पुलवामा के शहीदों की याद में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
----------
पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल से सुंदरबनी में पानी के लिए त्राही-त्राही
सुंदरबनी । पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहने से सुंदरबनी के इलाकों में पानी के लिए त्राही-त्राही मची हुई है। नगर से वभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शुक्रवार को भी विभाग के आलाधिकारियों से मिलकर पानी की सप्लाई बहाल करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें