भंडारे का खाना खाने से बीमार हुए लोग अस्पताल में उपचाराधीन।
- फोटो : UDHAMPUR
रियासी। जिला अंतर्गत पड़ने वाली तहसील ठाकराकोट के गांव खैलकोट में आयोजित एक यज्ञ के दौरान आयोजित भंडारे का भोजन खाने से 30 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इसमें छोटी उम्र के बच्चे भी काफी संख्या में शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार खैलकोट में रहने वाले सुरम चंद के घर पर बसंतर यज्ञ का आयोजन 12 फरवरी को किया गया था, जिसमें गांव के स्थानीय लोगों के साथ ही बिरादरी के लोगों ने भी काफी तादाद में हिस्सा लिया। मौके पर दाल चावल के साथ ही खट्टा अंबल भी बनाया गया। भोजन करने के बाद शाम को कुछ लोग बीमार हो गए। इसके बाद वीरवार दोपहर तक गांव में कई अन्य लोगों को भी दस्त तथा उलटियों की शिकायत होने लगी। चर्चाओं के साथ ही एक दूसरे का हालचाल जाना गया पता लगा कि गांव में कई लोग इस प्रकार की बीमारी की चपेट में आ गए है। बाद में बीमार हुए लोग प्राइमरी हेल्थ सेंटर ठाकराकोट में पहुंचे जहां पर उनको उपचार दिया गया। कुछ लोग मौके पर से दवाई लेकर चले गए। लगभग तीस के करीब ज्यादा बीमार दिखे। वीरवार को इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को मिली, तो उन्होनें जिला अस्पताल से डाक्टरों की एक टीम को मौके पर भेजा। स्थिति ठीक नहीं देख रियासी, कटड़ा, पौनी की एंबुलेंस को ठाकराकोट भेजा गया। बाद में सभी मरीजों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनको उपचार दिया गया। वीरवार दोपहर के बाद मिले उपचार उपरांत दस्त तथा उलटियों से परेशान मरीजों को काफी हद तक राहत मिली। स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में देखते हुए किसी भी मरीज को जम्मू के लिए रेफर नहीं किया गया। अंदाजा लगाया जा रहा हैै कि यज्ञ में हुए भंडारे के भोजन में कोई विषैली चीज का मिल गई है जिसका खाना खाने के कुछ समय बाद उसका असर ग्रामीणों पर होने लगा।
जिला अस्पताल में लाएं गए बीमार लोगों के नाम।
प्रीतम चंद 20 मोहित कुमार 06 अदित्य 5 तरसेम चंद 16 प्रेम चंद 40 रानी देवी 17 सत्या देवी 40 चिटटू 43 अजय कूमार 9 नरेश कूमार 12 प्रियंका देवी 7 बबली 21 रजनी 43 काको देवी 30 करन 4 चतर सिंह 70 सत्या देवी 25 सोनिया देवी 5 सुरम चंद 60 ओमा भटटी 50 बंसी लाल 21 संतोष देवी 24 प्रशाद 10 सुरभी देवी 12 सुदेश चंद 15 रिशपाल चंद 18 अनिल सिंह 11 तृप्ता देवी 15 निशू देवी 18 गौरव सिंह 5 नसीम बीबी 16 नसीर दीन 65 सुलेखा 2 परवेज अहमद 24 आबदा बीबी 18 आरिफ 18 अब्दुल रशीद 73 मोहम्मद रफीक 22 संतोख 53।
यह सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र बंधार तथा कनोटा के रहने वाले है जोकि यज्ञ में खाना खा कर गए थे।
सीएमओं से हुई बातचीत।
रियासी। सीएमओं ड़ाक्टर प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में लगता है कि यह लोग बासा खाना खाने से बीमार हुए है इस के अलावा ज्यादा खाना खाने के कारण भी लोगों की तबीयत बिगड़ गई होगी। खाना खाने के बाद ज्यादतर लोगों को फुड़ पायजनिग की शिकायत हो गई ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यह लोग अपने धरों में ही रहे बाद में तबीयत के ज्यादा बिगड़ने के कारण हेल्थ सेंटर में आए। विभाग को पता चलने के बाद बीएमओं पौनी ड़ाक्टर कमल जाडडू एक मेडिकल आफिसर ड़ाक्टर नीलम भारती एक फिजिशयन स्पेशलिस्ट के अलावा दस लोगों का अन्य स्टाफ जिस में फार्मासिस्ट बगैरह शामिल थे को मौके पर भेजा गया टीम धरों तक जा कर लोगों के स्वास्थय की जांच की रही है मौके पर केम्प भी किया गया है। जिला अस्पताल में आए हुए सभी लोगों को उपचार दिया गया जिस के बाद उन की तबीयत ठीक है किसी को जम्मू रेफर नही किया गया है।