फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा समापन पर श्रद्धालु उमड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। आदर्श गांव अला स्थित राम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार को समापन हो गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रजधाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंकज शरण शास्त्री ने प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इससे पहले राधा कृष्ण की झांकी निकालने के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई। कथा समापन पर पहुंचे पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कथा वाचक का आभार प्रकट करते हुए श्रद्धालुओं पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इस बीच कमेटी के सदस्यों को भी समानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन (बीडीसी) कुलदीप राज, धर्मेंद्र मन्हास सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कथा समापन पर भंडारा लगाया गया। संवाद
विज्ञापन

-----------------
दुर्गा मंदिर प्रतिष्ठापन दिवस पर भंडारा
आरएस पुरा। गांव रेलवे पटरी गेगिया में वीरवार को दुर्गा माता मंदिर के 18 वें प्रतिष्ठापन दिवस पर भंडारा लगाया गया। सुबह मंदिर में हवन किया गया। इसमें बैठे भक्तों ने आहुतियां डालीं। मंदिर में पहुंचे संतों ने भक्तों ने मां दुर्गा की महिमा का रसपान कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें