शहीद को सलामी देते सैन्य अधिकारी।
नौशेरा। नौशेरा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रतीक शर्मा (एसएम) एसआफ स्पेड डिवीजन ने कहा कि आज का दिन उन शूरवीरों की याद में मनाया जा रहा है। जिन्होंने वर्ष 1947-48 में पाकिस्तानी घुसपैठियों का डट कर मुकाबला कर प्राणों की आहुति दी। उन्होंने जान देकर नौशेरा को दुश्मनों के चुंगल से छुड़ाया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सेना पूरी तरह से हर खतरों, चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।
देश की खातिर कुर्बानी देने वाले शहीदों की याद में हर साल यह दिवस मनाया जाता है। उन वीर नारियाें को सलाम करता हूं, जिनके परिवार की कुर्बानी से नौशेरा आजाद हुआ। वहीं भूतपूर्व सैनिकों ने देश की सेवा दी, आप सबको बधाई। इस मौके पर वीर नारियों व भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सेना की तरफ से चिकित्सा शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में 30 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, छह बैसाखी, 10 लोगों को सुनने के यंत्र, 10 स्टिक दी। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मोबाइल स्क्रीनिंग बस लैब आदि डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी रही।