फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र

विज्ञापन
बाल अाश्म मे भैया दुज पर टीका लगाती हुई युवितया
विज्ञापन
जम्मू। भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाई दूज मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की और उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को मिठाई और गिफ्ट उपहार में दिए। इसी के साथ कई भाइयों ने पैसे भी शगुन के रूप में बहनों को दिए। जो बहनें इस दिन अपने भाइयों से दूर थीं, उन्होंने नारियल के गोले पर ही तिलक कर इस पर्व को मनाया।
विज्ञापन

भाई दूज त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजार में काफी भीड़ रही। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। दिन से लेकर शाम तक बाजारों में मिठाई, गोले और गिफ्ट की खूब बिक्री हुई। इस पर्व पर भी बाजार में रौनक रही। बताशे, मिठाई, फल और गिफ्ट की दुकानों पर खासी भीड़ रही। इस पर्व के कारण कुछ जगहों पर शाम के समय जाम की स्थिति रही। मेटाडोरों में दिनभर भीड़ दिखी। सड़क पर सुबह से शाम तक बहनों की भीड़ दिखाई दी।
----
भाई दूज को लेकर क्या है मान्यता
भाई दूज के रूप में मनाए जाने वाले त्योहार को लेकर माना जाता है कि दीपावली के बाद यमराज ने अपनी बहन यमी के घर का रुख किया था। वहां उनकी बहन ने उनके माथे पर टीका लगाकर उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी। मान्यता है कि जो भाई अपनी बहन के माथे पर टीका लगाता है, वह कभी भी नर्क में नहीं जाता। एक अन्य कथा के अनुसार भगवान श्रीकृ ष्ण ने नरकासुर का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के घर का रुख किया था। जहां पर श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा ने दिए जलाकर भाई का स्वागत किया था और टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की थी। वर्तमान में भी यह प्रथा चली आ रही है।
विज्ञापन

-----
दिन भर रही जाम की स्थिति
शहर में भाई दूज पर पूरे दिन जाम लगता रहा। मंगलवार को पर्व पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा जाम की परेशानी ज्यूल चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक आदि इलाकों में रही। भैया दूज पर शहर में वाहनों की संख्या रोज के मुकाबले ज्यादा रही। पुलिस की तरफ से किसी तरह की तैयारी नहीं की गई। इस कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते लोग अपने काम पर समय से नहीं पहुंचे। चारों तरफ गाड़ियों का शोर और जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर तो जाम को खुलने में घंटों लग गए।
-----
बाल आश्रम में मनाया भाई दूज
जम्मू। बाल आश्रम अंबफला में मंगलवार को भाई दूज मनाया गया। इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति ने भारत माता का पूजन किया। समिति के प्रांत प्रमुख पंकजा सहित केंद्रीय अधिकारी और प्रचारिकाएं आदि मौजूद रहीं। इस दौरान बहनों ने भाइयों को टीका लगाया। इस मौके पर नागपुर के डॉक्टरों की टीम ने शिविर लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें