फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से 135 वीं बार जा रहे वैष्णो देवी के दरबार

विज्ञापन
राजेंद्र गुप्ता कटड़ा की तरफ जाते हुए।
विज्ञापन
विजयपुर। बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता 135 वीं बार माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए साइकिल चलाते हुए शुक्रवार को विजयपुर में पहुंचे। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि माता की उन पर असीम कृपा है। वह कांगड़ा माता, ज्वाला जी, चामुंडा, चिंतपूर्णी आदि के दर्शन करते हुए अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र गुप्ता 34 साल से साइकिल से ही माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान व भाईचारे शांति और संप्रदायिक एकता का संदेश देते हैं। अब तक पांच लाख 93 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह 16 बार श्री अमरनाथ यात्रा भी पूर्ण कर चुके हैं। 20 मई को श्री अमरनाथ जाने की तैयारी में हैं। संवाद
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही
विजयपुर। नवरात्र के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। सुबह से शाम तक माता के दरबार में माथा टेकते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्र पर हम लोग पूजा अर्चना करते हैं मां भगवती का व्रत रखते हैं ताकि घर परिवार में सुख शांति बनी रहे। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर पूजा करने से और व्रत करने से हर प्रकार का कष्ट दुर होता है। इसलिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से शाम तक सत्संग और जागरण हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें