सोसायटी के सदस्यों के साथ नवनियुक्त चेयरमैन पूर्ण चंद्
बाड़ी ब्राह्मणा। भीमराव आंबेडकर एजुकेशन सोसायटी के प्रधान पद के लिए पूर्ण चंद को नियुक्त किया गया है। रविवार को सोसायटी के लोगों ने सर्व सम्मति से उन्हें प्रधान चुना। जबकि सोसायटी के महासचिव पद पर रमेश चंद्र भदौरिया को मनोनीत किया गया है।
इस मौके पर लगभग ढाई सौ लोग आंबेडकर भवन में मौजूद रहे। सोसायटी के लोगों ने बताया कि पहले की कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उसको भंग कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में प्रधान और महासचिव पद के लिए नियुक्तियां की गई हैं। अब कुछ समय बाद बाकी के सदस्यों का भी ऐलान कर दिया जाएगा। पूर्ण चंद ने कहा कि सोसायटी का प्रधान चुने जाने पर वह पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।