फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के स्टोर से धान से भरी 7 बोरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। चोर एक घर के स्टोर से धान से भरी 7 चोरी करके ले गए। वारदात के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव पुरोबाना निवासी रमेश लाल के घर के पास बने स्टोर से शनिवार रात को चोर अंदर रखी धान की सात बोरियां चुरा कर ले गए। रमेश लाल ने बताया कि शनिवार रात को धुंध ज्यादा होने के कारण चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब उठे तो उन्होंने देखा कि स्टोर की पीछे की दीवार तोड़ी गई है। इस पर सरपंच दर्शन लाल को जानकारी देने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें