फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर मांगा महाराजा की जयंती पर अवकाश

विज्ञापन
सांबा युवा राजपूत सभा के नेता सबोंधित करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा ने कस्बे में सोमवार को एक बैठक की। उसके बाद में रैली निकाली।
विज्ञापन

कस्बे के किले में बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजपूत सभा के राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि सभी बिरादरियों को एक मंच पर आकर यह लड़ाई लड़नी है। महाराजा हरि सिंह सभी के महाराजा थे। वह कोई किसी एक बिरादरी के नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब तक महाराजा की जयंती पर अवकाश की घोषणा नहीं की जाती, उनका अंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा राजपूत सभा 16 सिंतबर तक इंतजार करेगी। उसके बाद आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। बाद में उन्होंने किले से एक रैली निकाली जो महाराजा हरि सिंह चौक से सुंब मार्ग चौक, लिंक मार्ग से होते हुए मुख्य चौक हाईवे तक पहुंची।
रैली मेें लक्की सिंह, बाबर सिंह, मंदीप सिंह, लक्की, संदीप, धीरज और अभिषेक आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बैठक कर छुट्टी की मांग की
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बैठक कर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की मांग की। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाराजा हरी सिंह के जन्मदिवस पर छुट्टी की मांग को लेकर चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की। सरकार को चेतावनी दी कि छुट्टी की घोषणा नहीं होने तक करणी सेना चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर परगवाल निवासी जोरावर सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जोरावर सिंह का कहना था कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। बैठक में ऱाधव सिंह, मोहन सिंह, जसपाल सिंह, सिकंदर सिंह, दिग्विजय सिंह, रितिक जमवाल, निशांत जमवाल समेत कई युवा उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की जनता कर रही धरना प्रदर्शन
विजयपुर। राजपुत सभा ने वगुना और गुडा सलाथिया में सोमवार को बैठक की। इस दौरान महाराजा हरि सिंह की छुट्टी की मांग की। बैठक में समाजसेवीपंकज सलाथिया ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की घोषणा की जाए। क्योंकि पिछले काफी दिनों से जम्मू-कश्मीर की जनता इसके लिए धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार अभी तक घोषणा नहीं कर रही है। इस कारण लोगों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक महाराजा हरि सिंह की छुट्टी की घोषणा नहीं की तब तक हमारी बैठक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें