फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद लेफ्टिनेंट ठाकुर दास शर्मा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद लेफ्टिनेंट ठाकुर दास को श्रद्धांजलि देते लोग।
विज्ञापन
अखनूर। शहीद लेफ्टिनेंट ठाकुर दास शर्मा के 58वें शहीदी दिवस पर स्पोर्ट्स क्लब परिसर में स्मारक पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रीय गान के साथ दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद लेफ्टिनेंट ठाकुर दास अखनूर के रहने वाले हैं, और विख्यात खिलाड़ी थे। सेना में भर्ती होने के बाद छोटी उम्र में भारत-पाक युद्ध 1965 में कालीदार क्षेत्र देश की रक्षा करते शहीद हो गए। उनकी याद में हर वर्ष स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर याद किया जाता है। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि लेफ्टिनेंट शहीद ठाकुर दास राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। उन्होंने खेलों में अखनूर क्षेत्र का काफी नाम ऊंचा किया। स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान सेवानिवृत्त जज डीके कपूर ने कहा कि क्षेत्र के युवा ऐसे योद्धा के जीवन से प्रेरणा लेकर कर अपने भविष्य का निर्माण करें।
इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन संजय सराफ, सुरेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र, कृष्ण, सतपाल सराफ, एडवोकेट डीपी गुप्ता, विष्णु कांत शर्मा, राजपाल, विजय कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें