फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हाई स्कूल पल्ली की काया पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर पंचायत पल्ली में हर एक विभाग की तरफ से कामकाज बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है। दूसरी ओर सरकारी हाई स्कूल पल्ली में पूरे स्कूल की काया पलट गई है। चल रहे काम और रखरखाव की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संभाली हुई है।
विज्ञापन

स्कूल में रहने, वेशन को लेकर दीवारों पर चित्रकारी वालंटियर बच्चों द्वारा जा रही है। बच्चों का इस मौके पर कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री हमारी पंचायत में आ रहे हैं, उनका स्वागत हम अपने हाथों से की चित्रकारी से करेंगे। दीवारों पर सामाजिक नारों को उभारा जा रहा है। क्लीन एंड ग्रीन पंचायत के नारे लिखे जा रहे हैं। पल्ली स्कूल के अलावा आसपास के स्कूलों के बच्चों को भी स्कूल को सजाने संवारने के लिए अपनी मर्जी के अनुसार बुलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों में भागदौड़ मची है कि पंचायत पल्ली के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री रूबरू हो सकते हैं, जिसके चलते बच्चों को रोज मूल जानकारी स्कूल में दी जा रही है। अलग-अलग विषयों पर डिबेट कराई जा रही है। प्रधानाचार्य कमलजीत ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई भी आदेश नहीं आया है जिसमें प्रधानमंत्री बच्चों से रूबरू होंगे, लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें