फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार्यशाला का किय आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस लाइन में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मास के सहयोग से बुधवार को राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी की ओर से पुलिस हिरासत में पदार्थ उपयोगकर्ता बंदियों के प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस के सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और अन्य जांच अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिए गए आरोपी से निपटने के दौरान विभिन्न मुद्दों पर पुलिस कर्मियों को संवेदनशील बनाना है। रिसोर्सपर्सन डॉ. अखिल मेनिया रजिस्ट्रार साइकेट्रिक जीएमसी जम्मू और काउंसलर शिखा और पूजा ने प्रतिभागियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के उपायों, नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं के संकेतों, लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस हिरासत में नशेड़ियों से निपटने में आने वाले मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला के समापन पर उपाधीक्षक डीएआर सांबा द्वारा टीम के सदस्यों को समय देने और बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लृिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें