फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया संत रविदास व शिंगारा गिरी का प्रकाश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। मानव जीवन को तमाम धार्मिक ग्रंथों में सबसे उत्तम कहा गया है। यह जीवन मनुष्य को परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला हुआ है। परमात्मा से मिलने का जरिया सतगुरु होता है।
विज्ञापन

यह वाक्य स्वामी गुरदीप गिरी ने स्वामिन शिंगारा गिरी व संत रविदास के प्रकाश उत्सव पर पलोटा में आयोजित कार्यक्रम में कहे। स्वामी शिंगारा गिरी व गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर पलोटा में गुरु रविदास मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने भी माथा टेका। कुंडल ने कहा कि युग-युगों से संत महात्माओं को पूर्ण सतगुरु से ज्ञान प्राप्त करके ही अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा किया है। संगत ने भी संत रविदास महाराज का गुणगान करके परिवार की सुख-शांति के लिए आराधना की। गुरदीप गिरी ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला व संगत को गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें