फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया में रविवार को गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने इंटरनेशनल डांसिंग मुकाबले नेपाल में स्वर्ण पदक लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा के मंगलेश्वर सिंह सलाथिया और उनकी टीम ने अभी सलाथिया, सोनाली और विक्रांत को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों ने पूरे जिले का नाम रोशन किया। इस कारण सभा की तरफ से इन बच्चों को हौसला बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। क्योंकि यह हमारे लिए और हमारे जिले के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर रायपुर सभा के मंगलेश्वर सिंह सलाथिया ने बताया कि हम लोगों ने एक टीम का गठन किया है, जिसमें संभल जिले के होनहार बच्चों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। क्योंकि अच्छा काम करने वाले बच्चों को सम्मानित करने से बच्चों का हौसला बढ़ता है, और जिले का नाम रोशन होता है।
आल इंडिया मनहास बिरादरी की मेल 12 दिवंबर को
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव हमीरपुर कोना स्थित जय बाबा पीर चिरगीं नाथ देव स्थान पर 12 दिसंबर को आल इंडिया मनहास बिरादरी की मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसकी जानकारी देवस्थान कमेटी के प्रधान सरपंच सवर्ण सिंह मनहास ने दी। उन्होंने मेल पर बिरादरी के सभी लोगों से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर भंडारा भी लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी
की मेल दो दिसंबर को
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव खोआड़ा-कलीठ में स्थित बाबा अच्चो देवस्थान पर ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी दो दिसंबर को मेल का आयोजन करेगी। बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ ने अपील कि मेल के दिन बिरादरी के सभी लोग देवस्थान पर पहुंचकर बाबाजी का आशीर्वाद प्राप्त करें। अपने बच्चों को भी साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें बिरादरी की परंपराओं और रीति-रिवाजों से अवगत करवाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें