फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रक्षा बंधन की दिखने लगी रौनक

विज्ञापन
सांबा रक्षा बंधन के लिए राखींया खरीदती महिलांए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। बहन-भाई के प्रेम का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर कस्बे के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। दुकानदारों ने भी दुकानों पर राखियां सजा रखी हैं। दुकानदारों के अनुसार कोरोना ने दुकानदारों के कारोबार ही छीन लिया है। कोरोना एसओपी की पालना करते हुए दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब रक्षा बंधन पर उन्हें कुछ कारोबार की आस बनी है। इसमें भी रविवार को बाजारों के बंद रहने पर रक्षा बंधन का त्योहार भी मंदी बन कर आ रहा है। महिलाओं ने भाईयों की कलाई पर राखी सजाने के लिए अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। राखी की दुकानों पर भीड़ बनी रही। रंग बिरंगी राखियां सजाई गई थीं। जबकि रेशमी धागे की भी अधिक बिक्री हो रही थी। दुकानदार संजे, नीरज आदि ने बताया कि राखी पर उनका कारोबार अच्छा रहता था, अब कोरोना के चलते राखी की बिक्री में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें