फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए

विज्ञापन
घगवाल राजपुरा मे समाज कल्याण विभाग की ओंर से दिव्यंग को व्हीलचेयर देते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल। एलिम्को ने समाज कल्याण विभाग व जीवन संघर्ष संस्था के सहयोग से दिव्यांगों के लिए राजपुरा में शिविर लगाकर कृत्रिम अंग व अन्य उपकरणों वितरित किए। एलिम्को ने तीन माह पहले दिव्यांगों का पंजीकरण किया था। इसके बाद अब चयनित लोगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, कान की मशीन और अन्य उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन

एलिम्को से आए डॉ. सोनू ने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण का वितरण करने को प्रशासन ने कानपुर की संस्था और विकलांग कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी है। इसमें राजपुरा में दिव्यांगों को उनके पंजीकरण के अनुसार उपकरणों का आवंटन किया गया। बताया कि विकलांग वितरण शिविर में वह दिव्यांग लाभान्वित थे, जिनका पंजीकरण तीन माह पहले किया गया था। उन लोगों को साइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर व छड़ी तथा कान की मशीन मुहैया कराई गई। रजनी शर्मा ने बताया कि गांव में रहने वाले गरीब व जरूरतमंदों के लिए उनका ट्रस्ट काम करेगा। इस दौरान डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम, सरपंच सुरेश बसोत्रा, डीडीसी सदस्य आशा रानी, रामधन, सतपाल शर्मा, धर्मपाल शर्मा, तरसेम लाल शर्मा, महेश कुमार शर्मा, एलिम्को से अशोक साहू, मानवी शर्मा, सुशील कुमार सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। शिविर में 245 लाभार्थियों को सहायता और उपकरण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें