फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने मनाया 83 वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
सांबा सीआरपीएफ के अधिकारी शहीद जवान के पिता को शाल दे कर सम्मानित करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के समैलपुर में सीआरपीएफ के 83 वें स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धीरेंद्र वर्मा कमांडेंट 38 वीं वाहिनी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। वाहिनी मुख्यालय में नया झंडा फहराया गया और सलामी ली गई। बल के स्थापना दिवस पर अधिकारियों व कर्मियों का अभिनंदन किया गया व मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

197 वीं वानी सीआरपीएफ, झारखंड, ब्रिगेड में तैनात रहते हुए 24 दिसंबर 2010 को शहीद हुए बल के वीर सिपाही शहीद नरेश कुमार के शहीद स्मारक पर पौधरोपण किया गया। राजिंदर सिंह मेमोरियल सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राया सांबा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। शहीद परिवार के सदस्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मियों को अपने बीच पाकर बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इसके साथ ही संबंधित स्कूल के शिक्षकों ने भी शहीद नरेश कुमार, 38 बटालियन सीआरपीएफ को बल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ की 38 वीं बटालियन के देवेंद्र सिंह, द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर एचएल वैरावा, डिप्टी कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य जवानों ने भाग लिया। केवल कृष्ण, शहीद नरेश कुमार के पिता, विद्यालय की प्रधानाचार्य बेला शर्मा, लोक सेवक, वरिष्ठ व्याख्याता, विद्यालय के अन्य शिक्षक और छात्र और पंच प्रेम चंद, ग्रामीण विकास समिति के सदस्य चंचल सिंह आदि समारोह में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें