फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमती अमावस्या पर धार्मिक स्थलों पर रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सोमती अमावस्या पर जिले के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने सरोवरों मे स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। जिले के द्वारिकापुरी, तरेली के सरोवरों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने डुबकी गलाई।
विज्ञापन

जिले के सीमावर्ती गांव मदून के धार्मिक स्थल तरेली में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। जो दोपहर बाद तक जारी रहा। स्थानीय विकास कमेटी के सदस्य गिरधारी लाल शर्मा, अशोक सिंह आदि ने बताया कि बैसाखी के पहले आने वाली अमावस्या पर तरेली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। कोरोना के चलते इस बार भी श्रद्धालुओं में कुछ कमी बनी रही। फिर भी कोविड-19 का पूरा ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं को मास्क पहनने और आपसी दूरी बनाए रखने के बारे में भी कहा जा रहा था। आज के दिन पितरों के पिंडदान भी करते हैं।
-------------------
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की पूजा
विजयपुर। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सोमवार को उत्तरवहनी में स्नान किया। बाद में प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। इस मौके पर लोगों ने पिंडदान भी किया। प्राप्त सिंह, दीपक कुमार, हेमराज, अमन सिंह आदि ने बताया कि हमने सोमवती अमावस्या पर स्नान किया और पूजा पाठ कर गरीबों में फल, खाना वितरित किया। इस दिन दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। द्वारिकापुरी आश्रम बाढियां में कुलदीप शा्स्त्री ने सत्संग और भंडारे का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें