फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सुकराला, बाला सुंदरी के दरबार की भव्य सजावट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र पर महामाई सुकराला देवी और महामाई बाला सुंदरी के दरबार को विशेष तौर पर सजाया गया है। प्रशासन की ओर से भी व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। सोमवार को तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने दोनों भवनों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं दोनों भवनों में लगने वाली दुकानों के दुकानदारों की कोरोना जांच भी की गई है। उन्हीं दुकानदारों को दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी। तहसीलदार ने बताया कि दोनों भवनों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भवनों में नवरात्र के समय निरंतर बिजली और पेयजल सप्लाई करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।
लोगों से आवाहन किया है कि दोनों मंदिरों में दर्शन करते समय श्रद्धालु सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। गौरतलब है कि हर वर्ष नवरात्र में इन दोनों देवियों के भवनों में उपमंडल सहित जम्मू, कठुआ, उधमपुर और कई अन्य राज्य से श्रद्धालु पहुंचते हैं और महामाई का गुणगान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें