सांबा डीसी रोहित खजुरिया ट्रेकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए
सांबा। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने सोमवार को जिले के लड़कों और लड़कियों के एक दल को 5 दिन के ट्रेकिंग अभियान को झंडी दिखा कर रवाना किया। अंतर जोन जिला स्तरीय ट्रेकिंग अभियान दल का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा किया गया है।
इसमें 17 वर्ष से कम और 19 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए होगा। इसमें लड़कों के लिए 2 से 6 नवंबर तक और लड़कियों के लिए 7 से 11 नवंबर तक अभियान चलेगा। अभियान के तहत गतिविधियों में दलौट से गोरान तक ट्रेकिंग, धलोट से जट्टाह के लिए धलौट से होकर और धलोट से रेन्की बैन तक होगा। धलोट में बेस कैंप शामिल हैं। प्रतिभागियों की कुल संख्या 50 है और जबकि दस अधिकारी शामिल हैं। झंडा दिवस समारोह के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सूरम चंद शर्मा, जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी किरण ज्योति, रेखा सबंयाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।