घर में हुई चोरी के बारे में बताती महिला।
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव में एक घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी करके ले गए। चोरी में समय घर में कोई नहीं था। वे किसी कार्य के चलते रिश्तेदारी में गए थे।
सीमावर्ती गांव मगोवाली के निवासी जगतार सिंह पुत्र सरैन सिंह के घर पर चोरों ताला तोड़ अंदर घूस गए और अंदर रखे सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। जगतार सिंह परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्य से बाहर हुए थे। जगतार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को जब वो लौटे तो पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूट है। अंदर भी सारा सामान बिखरा है। उन्होंने बताया कि घर में चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ कर करीब 16 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त कर अलमारी तोड़कर की गई चोरी के बारे में सुबूत एकत्र किए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि गत माह आरएस पुरा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक चोर को पकड़ा था जो दिन के समय लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था।