सांबा। जिला के दबुज में दाती मां के धार्मिक स्थल पर पांच जून को होने वाली वार्षिक मेल कोविड-19 के चलते स्थगित कर दी गई है। यह फैसला दाती मां प्रबंधक कमेटी के सदस्यों यशपाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, छज्जू शर्मा, जोगिंदर पाल शर्मा, रमेश शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, विजय शर्मा, आदि ने सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक स्थान पर हर वर्ष बिनालोच व रैना ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल होती है। बिरादरी के लोगों से अपील की गई है कि वो इस बार घरों में रहकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करें व सामाजिक शांति व भाईचारे के लिए प्रार्थना करें।
------------
भाऊ बिरादरी की 31 को होने वाली मेल स्थगित
ज्यौड़ियां। कोरोना के चलते खौड़ उपजिले के गांव सेलांवाली में जय राजा मडंलीक देव स्थान पर भाऊ बिरादरी की 31 मई को लगने वाली मेल स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी बिरादरी के सदस्य सेवानिवृत्त कैप्टन कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते इस अर्द्ध वार्षिक मेल को स्थगित किया जा रहा है। बिरादरी के लोगों से अपील है कि घर पर ही बाबा जय राजा मडंलीक देव के नाम की पूजा अर्चना कर लें। संवाद